फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The central team reached hospitals, health centers, knew the facilities

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची केंद्रीय टीम ने जानी सुविधाएं

Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The central team reached hospitals, health centers, knew the facilities
केंद्र सरकार की ओर से संचालित इंडियन हाईपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव (आईएचसीआई) कार्यक्रम की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम बृहस्पतिवार को काशी पहुंची। टीम के सदस्यों ने दीनदयाल अस्पताल में चलने वाली एनसीडी क्लीनिक का निरीक्षण कर आईएचसीआई के तहत उच्च रक्तचाप की जांच सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएचसी चोलापुर, एडिशनल पीएचसी दानगंज और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डोमैला पहुंचकर भी सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

रिजॉल्व टू सेव लाइव (आरटीएसएल) के सीईओ डॉ. थॉमस फ्रीडेन के नेतृत्व में पहुंची समिति में डब्ल्यूएचओ व आईसीएमआर के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद शाम को सर्किट हाउस में सीएमओ के साथ हुई बैठक में डॉ. थॉमस फ्रीडेन ने कहा कि उच्च रक्त चाप पीड़ित मरीजों का आशा व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेहत की निगरानी कराया जाना जरूरी है। बैठक में कलिन स्टोवेल, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. अभिषेक, डॉ. अतुल सिंह, राजेश कुमार, रितु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पतालों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बीपी जांच की सुविधा
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि देश में हर चार वयस्क में से एक वयस्क हाई ब्लडप्रेशर यानी उच्च रक्तचाप से ग्रसित है। इस समस्या के समाधान के लिए आईसीएमआर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य मंत्रालय संग मिलकर रक्तचाप नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में की। जिले में सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लोगों की जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed