फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Central Bar Association result declared Prabhunarayan became president Shashikant Dubey General Secretary

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन का रिजल्ट घोषित: प्रभुनरायन अध्यक्ष बने, शशिकांत दूबे ने महामंत्री पद पर मारी बाजी

Mon, 19 Dec 2022 07:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 19 Dec 2022 07:59 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर प्रभुनरायन पाण्डेय ने 1931 मत पाकर नजदीकी मुरलीधर सिंह 1698 मत को  कड़े संघर्ष में 233मतों से विजय हासिल की,वहीं महामन्त्री पद पर शशिकांत दूबे ने 1533  मत पाकर नजदीकी राजेश गुप्ता 849 मत को एकतरफा संघर्ष में 684 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
The Central Bar Association result declared Prabhunarayan became president Shashikant Dubey General Secretary
सेण्ट्रल बार: प्रभुनरायन अध्यक्ष शशिकांत दूबे महामंत्री निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभुनरायन पाण्डेय ने 1931 मत पाकर नजदीकी मुरलीधर सिंह 1698 मत को  कड़े संघर्ष में 233मतों से विजय हासिल की,वहीं महामन्त्री पद पर शशिकांत दूबे ने 1533  मत पाकर नजदीकी राजेश गुप्ता 849 मत को एकतरफा संघर्ष में 684 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश सिंह ने 919 नमत पाकर नजदीकी शहनवाज खान 798 मत को 121 मतों से पराजित किया। महत्वपूर्ण यह रहा कि अध्यक्ष महामन्त्री पद पर निर्वाचित प्रत्याशी सहानुभूति लहर में जीत गए कई वर्षों से ये दोनों चुनाव हार रहे थे इस बार जातिवाद और सहानुभूति लहर सब पर भारी पड़ी।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजनी श्रीवास्तव 717 मत पाकर जितेंद्र यादव 701 को 16 मत से पराजित किया,संयुक्त मंत्री प्रशासन रतनदीप सिंह 1213 ने नजदीकी सत्यप्रकाश सिंह सुशील 1069 को 144 मत से ,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन पर महेश तिवारी 1266 मत पाकर सुनन्दा सहाय 1240 को 26 मत से,ऑडिटर पर मनोज शुक्ल 2047 ने नजदीकी रामकृष्ण पाण्डेय गुड्डू1865 को 182 मतों से और कोषध्यक्ष पद पर लाल बहादुर सहाय 1541 मत पाकर नजदीकी दीपक कुमार मिश्र 1485 को 56 मतों से पराजित किया।  अलावा    कार्यकारिणी के लिये 15 वर्ष से ऊपर के 6 पदों पर शैलेश कुमार पाण्डेय,आशीष कुमार सिंह,गुरु प्रसाद यादव,मनोज शर्मा,उमेश कुमार सिंह, सिंह,मनोज कुमार शर्मा,सूर्यभान सिंह निर्वाचित हुए और 15 वर्ष से कम के 6 पदों पर अनूप कुमार,प्रेमचन्द्र मिश्र बुच्चन,शुशील कुमार श्रीवास्तव,चंद्रभान मौर्य,आशीष कुमार चौहान,राहुल सिंह निर्वाचित घोषित किये गए। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते ही सभी को मालाओं से लाद दिया गया और नगाड़ो की थाप पर झूमने लगे और हर हर महादेव का उद्घोष होने।लगा। चुनाव सम्पन्न कराने में कमेटी के सदस्य राधेमोहन त्रिपाठी,केशर रॉय,महफूज आलम,जेपी सिंह व सन्तोष कुमार सिंह,अजय श्रीवास्तव के अलावा अशोक सिंह प्रिंस,रामजन्म सिंह,सभाजीत सिंह व पर्यवेक्षक दीनानाथ सिंह,राधेश्याम चौबे,सौरभ श्रीवास्तव,सहयोगी राकेश श्रीवास्तव और सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव,महामन्त्री अश्वनी रॉय,बनारस बार अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ शर्मा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे और चुनाव में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed