{"_id":"611fc89a426b84503d4e438e","slug":"the-car-rider-was-shot-when-the-water-was-splashed-after-the-incident-the-bike-rider-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का छींटा पड़ने पर कार सवार को मारी गोली, घटना के बाद बाइक सवार आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का छींटा पड़ने पर कार सवार को मारी गोली, घटना के बाद बाइक सवार आरोपी फरार
Fri, 20 Aug 2021 08:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने देर रात दस बजे पानी का छींटा पड़ने से नाराज होकर कार सवार को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। कार सवार के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी शहनवाज (35) की दुलहीपुर में किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर कार से ससुराल मवई रवाना हुआ। वह हरिशंकरपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी सड़क पर लगे पानी का छींटा बाइक सवार दो युवकों पर पड़ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने पीछाकर कार रोक ली और शहनवाज से हाथापाई करने लगे। बात बढ़ने पर एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल शहनवाज पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली शहनवाज के बाएं पैर में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों को घटना से अवगत कराया। मुगलसराय थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचकर युवक से बातचीत की। कोतवाली प्रभारी मुगलसराय के अनुसार युवक की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन