{"_id":"8f6d19d5eef7657dbdde8fe170c6da27","slug":"the-call-center-will-be-opened-in-190-cities-including-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस समेत 190 शहरों में खुलेंगे कॉल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस समेत 190 शहरों में खुलेंगे कॉल सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे के दौरे की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को वाराणसी आए केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बनारस समेत देश के 190 शहरों में कॉल सेंटर खोले जाएंगे। इससे 48 हजार नौजवानों को रोजगार मिलेगा। वाराणसी में एक हजार सीटों की क्षमता वाला कॉल सेंटर खुलेगा। इसके लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है।
होटल गेटवे में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में 88 और बिहार में 44 स्थानों पर कॉल सेंटर खुलेंगे। इनके लिए एक लाख रुपये की सब्सिडी प्रति सीट दी जाएगी। यूपी में कॉल सेंटर खोलने के लिए अब तक 28 हजार आवेदन आए हैं। कॉल ड्राप की समस्या पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है। बीएसएनएल के जीएम को निर्देश दिया गया है कि जहां पर कॉल ड्राप की समस्या हो, उसे चिह्नित कर समाधान कराएं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बेहतर नेटवर्क के लिए बीएसएनएल ने 25 हजार नए टॉवर लगाए हैं। जल्द ही पांच हजार और टावर लगाए जाएंगे। यह भी कहा कि संचार उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। निजी कंपनियों के 18 लाख टावरों में 35 हजार टावर खराब पाए गए हैं, उन्हें इसे दुरुस्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2004 में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में बीएसएनएल को 10 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। उसके बाद यह पहला मौका है जब बीएसएनएल फायदे में है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से बीते14 महीनों में बीएसएनएल को 27 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। 672 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। फोर जी के सवाल पर कहा कि इस बारे में बीएसएनएल बोर्ड तय करेगा।
अब तक रिलायंस जीओ और एयरटेल को लाइसेंस दिया गया है। अन्य कंपनियां मांगेंगी तो उन्हें भी लाइसेंस देंगे। बताया कि 2472 डाकघरों को कोर बैंकिंग साल्यूशन से लैस किया गया है। वाराणसी में 117 डाकघर को इससे लिंक करेंगे। यहां तीन एटीएम में दो खुल चुके हैं। एक और जल्द खोला जाएगा।
वाराणसी में बीएसएनएल के टूजी के 304 बीटीएस हैं। जल्द ही 41 और नए बीटीएस जोड़े जाएंगे। थ्रीजी के 144 बीटीएस हैं और जल्द ही इसके सात नए बीटीएस जोड़े जाएंगे। टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए लैंड लाइन को एनजीएन (नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क) तकनीक से लैस करने की तैयारी है। यह काम अप्रैल 2016 तक पूरा हो जाएगा। बताया कि लैंड लाइन के जरिए ई कामर्स कंपनियों का कारोबार बढ़ा है।