फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The building owner made the VDA JE who came to take action sit

Varanasi News: कार्रवाई करने पहुंचे वीडीए के जेई को भवन स्वामी ने बैठाया

Sat, 13 Sep 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The building owner made the VDA JE who came to take action sit
अवैध निर्माण सील करने अर्दली बाजार पहुंची वीडीए की टीम को शुक्रवार को विरोध का सामना करना पड़ा। सिकरौल वार्ड के महावीर रोड अर्दली बाजार निवासी मनोज पांडेय, अनिल पांडेय से पहले टीम ने बातचीत की। जो बाद में कहासुनी में बदल गई।
विज्ञापन

इसी बीच आसपास के कई पहुंच गए। इस बीच वीडीए के जेई रोहित कुमार को भवन स्वामी के लोगाें ने पकड़कर बैठा लिया। टीम के अन्य सदस्य ने पुलिस को सूचना दी। एक दरोगा आए और मामला सुलझाया। भवन स्वामी ने वीडीए के जेई पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। देर शाम वीडीए ने अपना पक्ष जारी किया। कहा कि मनोज और अनिल ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्रथम तल का स्लैब डालकर निर्माण कार्य कराया। अवैध निर्माण के खिलाफ वीडीए ने नोटिस दिया। इस पर उन्हें सुनवाई का अवसर दिया गया। बावजूद वह सुनवाई तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। रिमांइडर नोटिस भेजकर बताया गया कि शमन मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य कराएं।
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके पर दरोगा गए थे, लेकिन कोई मारपीट या बंधक बनाने की बात सामने नहीं आई है। वीडीए के अधिकारियों ने भी इस प्रकार की घटना से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed