फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The builders did not come even on the information of the fire, they are not cooperating even in the investigation

वाराणसी: अन्नपूर्णा ग्रैंड्योर अपार्टमेंट में आग की सूचना पर भी नहीं आए बिल्डर, जांच में भी नहीं कर रहे सहयोग

Sat, 09 Apr 2022 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
The builders did not come even on the information of the fire, they are not cooperating even in the investigation
न्नपूर्णा ग्रैंड्योर अपार्टमेंट में गुरुवार रात लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सिगरा स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंड्योर अपार्टमेंट में गुरुवार रात आग लगने के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम की प्राथमिक जांच में बिल्डर की लापरवाही सामने आ रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संजय कुमार के नेतृत्व में जांच समिति ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण फ्लैट निवासियों व चश्मदीद व्यक्तियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


समिति की सूचना के बाद भी अपार्टमेंट के बिल्डर उमा देवी ढनढनीया व प्रभात कुमार ढनढनीया वहां उपस्थित नहीं हुए। समिति की जांच में यह बात सामने आई कि बिल्डर ने अपार्टमेंट के फ्लैट बेचने के बाद बगल में निर्माण कार्य करने के लिए आने जाने वाले रास्ते पर निर्माण सामग्री रखकर बंद कर दिया है।

विज्ञापन

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या पूजा के लिए जलाए गया दीपक

यही कारण है कि बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन वाहनों को बहुत दिक्कत हुई। पंप के संचालन के लिए बिल्डर की ओर से प्रशिक्षित कर्मी नहीं रखने के कारण बचाव कार्य के लिए पानी बहुत देरी से मिला। बिल्डर उमा देवी ढनढनीया व प्रभात कुमार ढनढनीया आग लगने के बाद फ्लैट निवासियों की सूचना के बाद घटना स्थल पर नहीं आए और शुक्रवार को जांच समिति को भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया। जांच समिति की प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या पूजा के लिए जलाए गए दीपक को माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया

The builders did not come even on the information of the fire, they are not cooperating even in the investigation
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
समिति के सदस्यों ने बताया कि आग लगने की जानकारी रात 8:58 बजे प्राप्त हुई, इसके बाद अग्निशमन विभाग व प्रशासन की टीम ने 12:30 बजे पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। इसमें करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के मदद से लगभग 15 व्यक्तियों को 11 तल से रेस्क्यू किया गया।

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना के दोषी व्यक्तियों तथा अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच आख्या जिलाधिकारी को आगामी दो दिन के अंदर सौप दी जाएगी।

गुरुवार की रात आग की घटना के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा), मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज संतोष मीणा तथा संयुक्त सचिव वीडीए परमानंद यादव की जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed