फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The body of a woman was lying near the bed there is a possibility of something untoward happening

Varanasi News: चारपाई के पास पड़ा था महिला का शव, अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Jun 2025 12:53 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 12:53 AM IST
सार

महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया और अनहोनी की आशंका जताई है। तफ्तीश जारी है। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने कहा- शराब पीने की थी आदी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
The body of a woman was lying near the bed there is a possibility of something untoward happening
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबारकपुर (गनेशपुर) गांव में रविवार की सुबह अनीता देवी (38) चारपाई के पास मृत पड़ी मिली। जहां उसका शव था, वहां उसकी टूटी चूड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था और नाक-हाथ में खरोंच के निशान थे। शव के समीप देसी शराब की तीन खाली शीशी पड़ी थी।

विज्ञापन


परिजनों ने अनीता के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उसके भांजे की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाने के मुबारकपुर (गनेशपुर) गांव में किशन अपने ननिहाल में रहता है। किशन को बस्ती के लोगों से सूचना मिली कि अनीता अपने चारपाई के बगल में निढाल पड़ी है। किशन मौके पर गया और मामी की मौत की सूचना मिर्जामुराद थाने की पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन ने बताया कि उसकी मामी अनीता घर पर ही साड़ी कटिंग का काम करती थी। उसके पति की मौत एक वर्ष पहले बीमारी की वजह से हुई थी और वह निसंतान थी। किशन ने कहा कि मामी की मौत की सूचना जक्खिनी निवासी उसके मायके वालों को दे दी गई है।

वहीं, मिर्जामुराद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रथमदृष्टया यही पता लगा है कि महिला शराब पीने की आदी थी।


शव पर कोई चोट नहीं है, न परिस्थिति संदिग्ध है। परिजनों ने बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। शनिवार की रात भी वह शराब पी थी। महिला के घर के आसपास गांव के लोगों द्वारा भी किसी घटना के होने की बात नहीं बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आकाश पटेल, डीसीपी गोमती जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed