{"_id":"5fee31cf8ebc3e3c571496bb","slug":"the-boat-will-not-run-after-eight-o-clock-city-news-vns566592333","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात आठ बजे के बाद नहीं चलेगी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात आठ बजे के बाद नहीं चलेगी नाव
विज्ञापन
वाराणसी। नव वर्ष के पहले दिन यानी शुक्रवार को गंगा में रात आठ बजे के बाद नौकायन नहीं होगा। इसके साथ ही शाम चार बजे के बाद कोई भी नाव गंगा उस पार नहीं जाएगी। यह निर्देश बृहस्पतिवार को गंगा में मोटरबोट से भ्रमण कर सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने नाविकों और आमजन को दिया।
सीओ दशाश्वमेध ने नाविकों से कहा कि वह नाव की निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोगों को न बैठाएं। नाव में लाइफ जैकेट और ट्यूब जैसे जीवन रक्षक उपकरण जरूर रहें। उधर, लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने डाफी क्षेत्र के होटल और ढाबा संचालकों के साथ बैठक की।
हाल ही में चार युवकों की मौत के बाद भी नहीं चेत रहा कोई
भदैनी घाट के सामने गंगा में नाव डूबने से हाल ही में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा के मानकों के प्रति न नाविक और न आमजन चेत रहे हैं। बृहस्पतिवार को जल पुलिस चौकी के समीप ही जिन नावों में लोग बैठ रहे थे, उनमें लाइफ जैकेट वगैरह नहीं दिख रही थी और न कोई उनके बारे में पूछ ही रहा था।