फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The board asked for school-wise data for the room inspector in the examination

Varanasi News: परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के लिए बोर्ड ने मांगा विद्यालयवार डाटा

Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The board asked for school-wise data for the room inspector in the examination
वाराणसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों के स्नातक और परास्नातक के विषयों का स्पष्ट विवरण अपलोड करने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। विभाग की तरफ से शिक्षकाें का विद्यालयवार डाटा मांगा गया है। बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था विकसित की है। इसमें 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed