फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bigots who came from the van fired on the shopkeeper in the middle of the market

Varanasi News: वैन से आए मनबढ़ों ने बीच बाजार में दुकानदार पर की फायरिंग

Mon, 31 Jul 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
The bigots who came from the van fired on the shopkeeper in the middle of the market
दोहरीब्ट थाना क्षेत्र के चांदपुर बाजार में सोमवार की शाम पांच बजे एक वैन से आए दस बारह मनबढ़ाें ने दुकानदार काे निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशोंं ने दो तीन राउंड गोली चलाई। हालांकि दुकानदार बच गया। घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई। हालांकि लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया। भीड़ को देखते हुए बदमाश भागने लगे। पांच बदमाश बचने के लिए दोहरीघाट थाने में घुस गए। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने इस संबंध में एक नामजद सहित नौ अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धनौली के चांदपुर निवासी अवधेश विश्वकर्मा (40) की चांदपुर में वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठकर काम कर रहा था। इस बीच एक वैन से दस-बारह की संख्या में लोग पहंुचे। अवधेश को नाम से बुलाकर दुकान से बाहर आने के लिए कहा, जब वह बाहर निकला तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। लेकिन दो गोली मिस हो गई, जबकि तीसरी गोली फायर हुई। लेकिन जब तक अवधेश सजग हो चुका था। जिससे वह बच गया।
विज्ञापन

बीच बाजार में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अवधेश की दुकान पर पहुंचने लगे, इसको देखकर आधे बदमाश कार में सवार होकर मऊ की तरफ भाग निकले। तो वहीं पांच बदमाश पैदल ही भागने लगे। लोगों की भीड़ को पीछा करते देखकर वे जान बचाने के लिए दोहरीघाट थाने में पहुंच गए। दुकानदार ने एक नामजद सहित नौ अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसओ दोहरीघाट राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला मजदूरी के संबंध में है, तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसमें शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed