फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The battle for supremacy became the post of regional president in BJP, pulling in the party to get

भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद बना वर्चस्व की जंग, पाने के लिए पार्टी में खींचतान

Thu, 12 Mar 2020 12:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
The battle for supremacy became the post of regional president in BJP, pulling in the party to get
भाजपा - फोटो : amar ujala

वाराणसी में संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के लिए खींचतान शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि नवरात्र तक काशी क्षेत्र के अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। ऐसे में दावेदार बनारस से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग में जुट गए हैं। इस प्रक्रिया के चलते पार्टी दो खेमों में बंट गई है और पद पाने के लिए वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। उधर, पार्टी हाईकमान इस चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए हर स्तर पर फीडबैक लेेने में जुटा है।

विज्ञापन

 

वर्तमान में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव हैं और उनका करीब दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है। संगठन चुनाव के बाद अब वाराणसी सहित 16 जिलों की निगाह क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर टिकी है। वर्तमान अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव दूसरे कार्यकाल के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उन्हें संगठन महामंत्री सुनील बंसल का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया भी इस पद पर काबिज होने में जुटे हैं। इसके लिए वह प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के माध्यम से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उधर, कई और दावेदार भी सामने आ रहे हैं। मगर, मुख्य रूप से महेश चंद्र श्रीवास्तव और अशोक चौरसिया की दावेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश

जिला अध्यक्ष पद हंसराज विश्वकर्मा को देकर भाजपा ने वाराणसी में पिछड़ा और महानगर अध्यक्ष पद विद्या सागर राय का चयन कर सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया। प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी पिछड़ा वर्ग के स्वतंत्र देव सिंह हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, क्षत्रिय और कायस्थ में किसी एक के चयन की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed