फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Banaras Commissionerate Bar Association election result declared Ravi Shankar Tripathi president

चुनाव परिणाम: बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रवि शंकर त्रिपाठी, पदाधिकारियों में जश्न का माहौल

Thu, 28 Dec 2023 05:53 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Dec 2023 05:53 PM IST
सार

चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चुनाव परिणाम आने के साथ ही पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जश्न का माहौल रहा। 

विज्ञापन
The Banaras Commissionerate Bar Association election result declared Ravi Shankar Tripathi president
कमीश्नरी बार के निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दी बनारस कमीश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव मे रवि शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने नजदीकी लालचंद चौबे को सात मतों से मात दिया। चौबे को 32 मत मिले। जबकि लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे अनिल कुमार पांडेय मात्र 22 मत ही पा सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार जायसवाल ने 52 मत पाकर वर्तमान महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव को छह मत से पराजित किया। अजय कुमार श्रीवास्तव को 46 मत मिले थे। महामंत्री पद पर नीरज कुमार सिंह ने 54 मत पाकर अरुण कुमार दूबे को 27 मतों के अंतर से पराजित किया। 

विज्ञापन


जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रंजन कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर बबलू प्रसाद, सांस्कृतिक मंत्री पद मुकेश कुमार गुप्त, पुस्तकालय मंत्री पद पर सुनील कुमार शुक्ला, आय व्यय निरीक्षक पद पर राजू कुमार प्रजापति और प्रबंध समिति के लिए जगन्नाथ प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, पीयूष कुमार उपाध्याय,प्रशांत सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्र, मृणाल सिंह और संतोष कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।  
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल, सहायक चुनाव अधिकारी माता प्रसाद, ओमकार राय, महेंद्र कुमार सिंह आशीष कुमार की देखरेख मे संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम आते ही निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और जश्न मनाया गया। इससे पहले सुबह मतदान हुआ फिर 3 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed