फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The attackers stabbed the young man by stopping vehicle returning from Barat

बरात से लौट रही गाड़ी को रोकवाकर हमलावरों ने युवक को मारा चाकू

Tue, 16 Jun 2020 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
The attackers stabbed the young man by stopping vehicle returning from Barat
डेमो पिक

आजमगढ़ जिले के सोफीपुर गांव के समीप चार मोटरसाइकिल पर सवार लगभग आठ-दस हमलावरों ने बरात से लौट रही बोलेरो गाड़ी रोककर एक युवक पर हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के तुंगी रसूलपुर गांव से एक बरात देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव में गई थी। बरात सोमवार शाम को वापस हो रही थी। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के समीप अभी बरात पहुंची थी कि पीछे से चार मोटरसाइकिल पर सवार लगभग आठ-दस हमलावरों ने बोलोरो को ओवरटेक कर रोक वा लिया। 
विज्ञापन



गाड़ी की चाभी खींचकर सड़क के किनारे फेंक दी। बरात में गए उदयभान राजभर (32) पुत्र मिन्तल राजभर की जमकर धुनाई करने के साथ चाकू से भी प्रहार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बरातियों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। घायल युवक ने घटना के बाबत देवगांव कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed