फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The assailants escaped with jewelery on the pretext of buying a ring

अंगूठी खरीदने के बहाने आभूषण लेकर उचक्के फरार

Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The assailants escaped with jewelery on the pretext of buying a ring
कस्बा स्थित लालचंद्र सेठ के स्वर्ण आभूषण की दुकान पर शनिवार शाम अंगूठी लेने के बहाने दो उचक्कों ने कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन

पीड़ित लालचंद सेठ के अनुसार शाम के समय दो युवक दुकान पर पहुंचे और अंगूठी देखने लगे। तभी एक उसका साथी और आ गया। एक अंगूठी पसंद कर साथी से कहा कि मेरी पत्नी बाहर खड़ी है उसे बुलवा दें। आरोप है कि जब अंगूठी व अन्य आभूषण बाक्स में रखने लगा तभी काउंटर पर पड़े सोने की 13 अंगूठियां और कई जेवरात युवक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

------
कमौली गांव में मकान में चोरी
चौबेपुर। कमौली गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने शिवप्रताप सिंह के मकान को खंगाल दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 27 हजार नकद और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बच्चा चोरी के शक में दो महिलाओें को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा
रोहनिया। मोहनसराय में शनिवार शाम को घूम रही दो महिलाओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक मेें पकड़ा। इस दौरान पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया था लेकिन पूछताछ के बाद उनकी संलिप्ता सामने नहीं आई और नाम, पता दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed