फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ashes of the nightingale merged in the Ganges.

गंगा में विलीन हुईं स्वर कोकिला की अस्थियां

Wed, 09 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
The ashes of the nightingale merged in the Ganges.
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थियां मंगलवार को गंगा में समाहित हो गईं। लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर परिजनों के साथ अस्थि कलश लेकर मंगलवार को बनारस पहुंचीं। अहिल्याबाई घाट पर विधि-विधान से नम आंखों से कलश का विसर्जन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊषा मंगेशकर चार्टर प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे पहुंचीं और सीधे खिड़किया घाट पहुंचीं। यहां बजड़े पर सवार होकर सभी लोग अहिल्याबाई घाट पहुंचे। घाट पर पूजन के बाद गंगा की बीच लहरों में लता मंगेशकर के अस्थि कलश को विसर्जित किया गया। लता मंगेशकर को मोक्ष प्रदान करने के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना व शांति पाठ भी किया गया। इस दौरान ऊषा मंगेशकर के साथ आदिनाथ मंगेशकर, कृष्णा मंगेशकर, मयूरेश पई, विजय खाड़े, प्रतीक समदानी और महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के व्यक्तिगत सहायक मिलिंद नार्वेकर भी थे। अनुष्ठान में प्रदीप पाठक, विकास महाराज, यश मिश्र ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संयोजन बृहन्न महाराष्ट्र मंडल के उत्तर प्रदेश विभागीय कार्यवाह षडानन पाठक ने किया। विसर्जन के बाद सभी मुंबई चले गए। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन लंबी बीमारी के बाद छह फरवरी को मुंबई के अस्पताल में हुआ था। ऊषा मंगेशकर ने बातचीत के दौरान कहा कि शिव की नगरी सारे जग से न्यारी है, लेकिन अफसोस है कि इस दु:ख की घड़ी में काशी आई हूं। एयरपोर्ट से सीधे घाट गई और अस्थि कलश विसर्जन के बाद घाट से ही वापस एयरपोर्ट पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed