फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ashes of the deceased farmers of Lakhimpur Kheri flowed in the Ganges.

लखीमपुर खीरी के दिवंगत किसानों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The ashes of the deceased farmers of Lakhimpur Kheri flowed in the Ganges.
बिहार के चंपारण से दो अक्तूबर को शुरू हुई किसान जन जागरण पदयात्रा बुधवार को शास्त्री घाट पर सभा के बाद समाप्त हुई। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा की 350 किलोमीटर की 19 दिवसीय पदयात्रा में काफी भीड़ उमड़ी। लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान हुई किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद प्रदेश के सभी जिलों में इनकी अस्थियां भेजी गई थीं। जिनमें से वाराणसी जिले के हिस्से की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई।
विज्ञापन

पदयात्रा के संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि पदयात्रा पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, मलमालिया, माझी घाट, सीताब्दियरा, बलिया, रसड़ा, कासिमाबाद, गाजीपुर, नंदगंज, सिधौना होते हुए बनारस पहुंची। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने सहित 10 सवालों के जवाब सरकार से मांगे गए। मंच पर नव निर्माण किसान संगठन के संयोजक अक्षय कुमार, रामधीरज, सुनील, रामजनम, फादर आनंद, राहुल सहित यूपी, बिहार और ओडिसा के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्तैद रही पुलिस, ड्रोन से हुई निगरानी
पदयात्रा के आगमन और सभा के दौरान वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं, सभा स्थल की ड्रोन से निगरानी की गई। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed