फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Arts Faculty team reached the final after winning two consecutive sets, 25-19 and 25-12.

Varanasi News: दो सेट 25-19 और 25-12 से लगातार जीत कला संकाय की टीम फाइनल में पहुंची

Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Arts Faculty team reached the final after winning two consecutive sets, 25-19 and 25-12.
बीएचयू एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय बॉलीवॉल । संवाद - फोटो : 1
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित इंटर-फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन संकायों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। क्वार्टर फाइनल के तुरंत बाद सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसके पहले सेमीफाइनल में कला संकाय की टीम ने दक्षिण परिसर की टीम को दो सेट में 25-19 और 25-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो सत्र में कुल चार क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में कला संकाय ने डीएवी पीजी कॉलेज को सीधे सेट में 25-13 और 25-15 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में वाणिज्य संकाय ने सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को 25-18 और 25-19 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरजीएससी (राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकच्छा) ने संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय की टीम को 25-18, 15-25 और 25-14 से पराजित किया। चौथे में कृषि विज्ञान संस्थान ने विज्ञान संस्थान की टीम ने को तीन सेटों में से दो सेट जीत लिया। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान ने 25-19, 24-26 और 20-25 से जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका आशीष तिवारी, शिव शंकर यादव, नितेश यादव, आनंद शुक्ला, प्रिय रंजन सिंह और राहुल यादव ने निभाई। इस मौके पर प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. एके नेमा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. खुर्शीद, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. हरिराम यादव, डॉ. वैभव राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed