फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The announcement to close four Varanasi

चार को बनारस बंद का एलान

Sat, 02 Apr 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सोने, चांदी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा कारोबारियों ने चार अप्रैल को बनारस बंद का एलान किया है। इसी दिन गणेशबाग से लहुराबीर तक जुलूस भी निकाला जाएगा। शुक्रवार को सुड़िया स्थित समिति न्यास भवन में श्रीकाशी सराफा मंडल की ओर से आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंडल के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सेठ ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के समर्थन में प्रदेश के साथ बनारस बंद रखा जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह बंदी 10 अप्रैल तक चलती रहेगी। आगे रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में राकेश जैन, मुरलीधर सेठ, नरायन दास, ईश्वर चंद्र वर्मा, रामेश्वर प्रसाद, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की ओर से भी सुड़िया में भारत माता के चित्र के सामने 1001 नारियल फोड़कर एक्साइज ड्यूटी का विरोध जताया। इस दौरान वक्ताओं ने एक्साइज गो बैक के नारे भी लगाए। इस मौके पर रतन दीक्षित, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अमित सोनी, पंकज सराफ आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed