फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The accused of question paper of examinations leaker arrested

प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कराने का आरोपी दबोचा गया

Fri, 19 May 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 19 May 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
The accused of question paper of examinations leaker arrested
अपने साथ ले गई पंजाब पुलिस, मोहाली में दर्ज है मुकदमा - फोटो : demo
मंडुवाडीह क्षेत्र के डीरेका परिसर से गुरुवार शाम को पंजाब पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आउट कराने के आरोपी अशोक राय को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। रेलवे का कर्मचारी अशोक राय डीरेका परिसर में ही रहता है।  
विज्ञापन



अशोक राय पर आरोप है कि उसने रेलवे की कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कराए हैं। वह अंतरराज्यीय गिरोह के लिए काम करता है। उसके खिलाफ मोहाली में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। वारंट के आधार पर मोहाली पुलिस गुरुवार शाम डीरेका पहुंची। आरोपी उस समय मैदान में खेल रहा था। मोहाली के विजिलेंस इंस्पेक्टर रंदीप कुमार के नेतृत्व में पांच लोगों की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य पंजाब पुलिस के हाथ लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed