फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The 24-hour waterless ritual has begun with Nahay-Khay women will perform the worship today.

Varanasi News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ 24 घंटे का निर्जला अनुष्ठान, आज महिलाएं करेंगी पूजन

Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The 24-hour waterless ritual has begun with Nahay-Khay women will perform the worship today.
वाराणसी। संतान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) नहाय-खाय के साथ श्रद्धाभाव से शुरू हो गया। तीन दिवसीय इस कठिन अनुष्ठान के प्रथम दिन माताओं ने स्नान और ध्यान के बाद पूरी शुद्धता के साथ सात्विक आहार ग्रहण किया।
विज्ञापन


पारंपरिक नियमों के तहत व्रती महिलाएं शनिवार को अष्टमी तिथि के आगमन से पूर्व भोर में साबुत उड़द निगलने की रस्म पूरी करेंगी। इसके पश्चात 24 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होगा, जिसमें अन्न और जल का पूर्ण त्याग रहेगा। उपवास के दौरान शाम को श्रद्धालु महिलाएं समीपवर्ती मंदिरों और पवित्र सरोवरों पर एकत्र होकर राजा जीमूतवाहन का विधि-विधान से पूजन करेंगी और पौराणिक कथा का श्रवण करेंगी। इसी क्रम में लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पर चल रहे प्रसिद्ध सोरहिया मेले का भी विधिवत समापन होगा।
विज्ञापन

लक्ष्मीकुंड, सूर्य सरोवर, ईश्वरगंगी पोखरा, दुर्गाकुंड, अस्सी घाट, रामनगर समेत अन्य घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ेगी। शुक्रवार को लक्ष्मीकुंड मंदिर में 10 हजार महिलाओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर के आसपास काफी भीड़ नजर आई। जिउतिया, फल-फूल आदि की दुकानें तीन किलोमीटर दूर तक लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के दाम में रही तेजी
पर्व को लेकर स्थानीय बाजारों और अस्थायी दुकानों पर दिनभर व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। पूजन और पारण के लिए अनिवार्य मानी जाने वाली वनस्पतियों और फलों के दामों में भारी तेजी देखी गई। कलीदार सतपुतिया 5 से 10 रुपये प्रति पीस बिकी, वहीं नोनी (नुनियां) का साग 230 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। केला, श्रीफल (नारियल), अनन्नास और खीरा 70 रुपये के भाव बिके, जबकि अन्य मौसमी फलों की कीमतें 150 रुपये प्रति किलो से ऊपर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed