फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The 144th birth anniversary of the great poet Subrahmanyam Bharati was celebrated at Namo Ghat

Varanasi News: नमो घाट पर मनाई गई महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की 144वीं जयंती

Fri, 12 Dec 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The 144th birth anniversary of the great poet Subrahmanyam Bharati was celebrated at Namo Ghat
तमिल साहित्य और संस्कृति के प्रतीक महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की 144वीं जयंती बृहस्पतिवार को काशी तमिल संगमम में नमो घाट पर मनाई गई। आयोजन सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के स्टॉल पर किया गया। महाकवि भारती को समर्पित पोस्टर और रील्स तैयार कर सोशल मीडिया एवं इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर साझा किया गया। प्रसन्नता और उत्साह से भरे माहौल में सभी को मिठाइयां और चॉकलेट वितरित की गईं। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महाकवि भारती के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महान कवि, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक सुब्रमण्यम भारती की शिक्षाओं, उनकी लेखनी और उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुब्रह्मण्यम भारती एक प्रसिद्ध तमिल लेखक, कवि, पत्रकार, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और बहुभाषी प्रतिभा के धनी थे। उनका जन्म 11 दिसंबर 1882 को हुआ था। आधुनिक तमिल कविता के प्रवर्तक के रूप में उन्हें महाकवि भारती की उपाधि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed