{"_id":"6ac00a832e3382c5210b02bc","slug":"the-11th-ndrf-conducted-a-cleanliness-and-tree-plantation-drive-on-gandhi-jayanti-varanasi-news-c-20-vns1022-1566518-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गांधी जयंती पर 11वीं एनडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता-पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गांधी जयंती पर 11वीं एनडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता-पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। 11वीं एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में चंदौली के साहूपुरी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया। वहीं, वाराणसी के मानस उद्यान, पहाड़िया में भी व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया गया। वहीं बीएचयू के वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) की ओर से गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के चांसलर प्रो. रमाशंकर दुबे और मुख्य वक्ता झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची के प्रो. जेपी लाल सहित निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो
शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
वाराणसी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई। महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित शास्त्री की कर्मस्थली पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी आरूणी चंद्र सिन्हा ने कहा कि युवाओं को शास्त्री जी के जीवन, विचारों और साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। संवाद