{"_id":"61182d648ebc3ee08a63bc45","slug":"thana-diwas-cases-related-to-land-dispute-came-more-varanasi-news-vns606137380","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस : जमीन विवाद से जुड़े मामले ज्यादा आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस : जमीन विवाद से जुड़े मामले ज्यादा आए
विज्ञापन
वाराणसी। थाना दिवस पर शनिवार को जमीन विवाद जुड़े मामले ज्यादा आए। कई फरियादी ऐसे भी थे, जिनका मामला पिछले थाना दिवस पर नहीं सुलझ पाया था।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चेतगंज थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरुण केशरी ने अपने चाचा शंकर दास केशरी की गुमशुदगी की शिकायत की। वहीं पुलिस आयुक्त ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। शिवपुर थाने में अपर पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर एंड क्राइम सुभाषचंद्र दुबे, डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने समस्याएं सुनीं। इसमें दस प्रार्थना पत्रों में नौ राजस्व से जड़े रहे। वहीं मंडुवाडीह थाने में जमीन विवाद के मामले सबसे ज्यादा आए। उधर, बड़ागांव थाने में आईजी एसके भगत ने फरियाद सुनीं। सारनाथ थाने में ज्यादातर मामले भूमि विवाद के आए। लेखपाल व कानूनगो के उपस्थित न होने पर सात प्रार्थना पत्र में से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। उधर, चौबेपुर थाने में आए 25 मामले में 22 मामले राजस्व के जुडे रहे। क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया।
-----------------
समाधान दिवस पर मिला सिर्फ आश्वासन
चोलापुर थाने में सात प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसमें पांच राजस्व के थे। फरियादी राकेश श्रीवास्तव निवासी बेला, जय प्रकाश राजभर निवासी गोपपुर, हंसराज वर्मा व संजय निवासी अलोपुर ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद लेकर थाने पहुंचे थे। वहीं दानगंज निवासी रामचंद्र सेठ ने कहा कि एक साल से समाधान दिवस पर चक्कर काट रहे हैं। सिर्फ आश्वासन ही मिला। रोहनिया थाने पर कुल नौ प्रार्थना पत्र पडे़ और तीन का निस्तारण किया गया। छह मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।