{"_id":"6a2d3d22ffd8ef15450148df","slug":"tgt-solver-gang-member-daulat-and-nitish-carrying-reward-of-25-000-arrested-in-varanasi-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी सॉल्वर गैंग पर शिकंजा: धांधली में 25 हजार के इनामी दौलत और नितीश गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी सॉल्वर गैंग पर शिकंजा: धांधली में 25 हजार के इनामी दौलत और नितीश गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद
Sat, 13 Jun 2026 04:51 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:51 PM IST
सार
टीजीटी परीक्षा में जालसाजी का आरोपी 25 हजार के इनामी सॉल्वर समेत दो गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से एडमिट कार्ड, पैन और 14 डेबिट कार्ड बरामद किया गया। मामले में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीजीटी में सॉल्वर के जरिये जालसाजी के आरोपी 25 हजार के इनामी दौलत कुमार और नितीश कुमार को चेतगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कूटरचित दस्तावेज, 14 डेबिट कार्ड समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बलिया के अमन कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के मधेपुरा ग्वालपारा के वार्ड नंबर 2 टेमाभेला निवासी दौलत कुमार और बिहार सुपौल के रतनपुरा निवासी नितीश कुमार हैं। सॉल्वर की व्यवस्था दौलत कुमार करता था।
विज्ञापन
चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षा में फर्जीवाड़े और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए। दौलत ने पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कराने के नाम पर सीधे परीक्षार्थियों से संपर्क करता था और मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद वह सॉल्वर का इंतजाम करता था।
विज्ञापन
सॉल्वर को असली परीक्षार्थी की जगह बैठाने के लिए वह एडिटेड व फर्जी आधार कार्ड और एडमिट कार्ड तैयार कर देता था। दूसरे आरोपी नीतीश कुमार ने भी पूरे नेटवर्क में दौलत कुमार का साथ दिया। 4 जून को टीजीटी परीक्षा के दौरान मूल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर अमृत राज आनंद और उसके मददगार छोटू कुमार को चेतगंज पुलिस ने राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया था।