{"_id":"639a27082797393d2b2681ac","slug":"textile-conference-an-opportunity-for-the-weavers-of-the-whole-country-rachna-varanasi-news-vns688591944","type":"story","status":"publish","title_hn":"वस्त्र सम्मेलन पूरे देश के बुनकरों के लिए मौका : रचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वस्त्र सम्मेलन पूरे देश के बुनकरों के लिए मौका : रचना
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम के तहत चांदमारी स्थित हस्तकला संकुल में बुधवार से दो दिवसीय वस्त्र सम्मेलन का आगाज हुआ। तमिलनाडु और वाराणसी के हस्त शिल्पियाें ने कुल 32 स्टॉल लगाए। गुरु शिष्य संवाद में शिल्पकार और बुनकरों ने अपने अनुभव साझा किए।
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने कहा कि यह केवल काशी और तमिलनाडु के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के कारीगरों और हथकरघा बुनकरों के लिए उत्साहजनक कार्यक्रम और मौका है। विरासत और परंपरा को संरक्षित करने, उद्यमिता तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।
कारीगरों की बेहतरी, शिल्प संरक्षण के लिए मंत्रालय की ओर से नई योजनाएं तैयार की जा सकती हैं। इसके पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान हथकरघा बुनकरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अपर सचिव रोहित कंसल, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट की डेवलपमेंट कमिश्नर शुबरा, वीरेंद्र कुमार और उमेश सिंह मौजूद रहे।