फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TET paper leak case linked to Ghazipur

टीईटी पेपर लीक मामले के तार गाजीपुर से जुड़े

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
TET paper leak case linked to Ghazipur
यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय का संबंध गाजीपुर से है। वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पोस्ट मुबारक के निवासी है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके गांव गोपालपुर सहित परिवार के लोग शोकाकुल हो गए। ग्रामीण उनके बारे में दिनभर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

ढोडा़डीह रेलवे स्टेशन के सामने बसे गोपालपुर में दस ब्राह्मण परिवार हैं। गांव के लोगों से जब उनकी चर्चा की गई तो उन्होंने संजय को बहुत ही नेक इंसान बताया। गांव के रहने वाले विजय शंकर मिश्र ने बताया कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। जब भी छुट्टी पर घर आते थे, लोगों के साथ मिलते-जुलते थे जिससे उनकी लोकप्रियता गांव मे एक अच्छे आदमी के रूप में होती है। गांव के ही गोधनी प्रजापति ने कहा कि अच्छी सोच के आदमी हैं। उनकी छवि पर किसी मामले में कभी सवाल नहीं उठे।
विज्ञापन

वहीं के शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि संजय उपाध्याय कर्मठ एवं ईमानदार अधिकारी रहे हैं। उनमें कभी पद की लोलुपता नहीं रही। शिक्षा विभाग मे जहां रहे इनकी स्वच्छ छवि रही। गांव मे लोग उनकी बड़ी इज्जत करते है। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गांव के लोग बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालपुर गांव के ही बब्लू शुक्ला ने बताया कि संजय उपाध्याय ऐसे गलत कार्य नहीं कर सकते। वो एक बेहद ईमानदारी के साथ काम करते रहे। कोई गलत पैरवी की बात करता था तो उसको मना कर देते थे। शिक्षा विभाग में वे सहायक निदेशक बेसिक आजमगढ़ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही कई जनपदों के डायट प्राचार्य भी रहे, लेकिन कहीं से भी उनकी ईमानदारी पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगा। लगता है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed