फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   terrorist arrest in lucknow linked to ghazipur

लखनऊ में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से जुड़ा गाजीपुर का तार, एक हिरासत में

Tue, 06 Feb 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
terrorist arrest in lucknow linked to ghazipur
लखनऊ में शेख अली अकबर को पकड़े जाने का मामला
एटीएस से मिली सूचना के आधार पर  गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ में पकड़े गए शेख अली अकबर के पड़ोसी और उसके मित्र महबूब खां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिया गया महबूब का पिता राजमिस्त्री है। महबूब जमानिया में किसी दुकान पर काम करता है। हालांकि स्थानीय पुलिस महबूब खां को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक शेख अली अकबर के पिता जफर अली भारतीय सेना में नायब सूबेदार थे। करीब चार वर्ष पूर्व वह रिटायर हुए थे। एक वर्ष पूर्व गाजीपुर से गांव आते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। अकबर के पिता ने दो शादियां की थी। अकबर दूसरी पत्नी का पुत्र था। वह कश्मीर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


कश्मीर में तैनाती के दौरान ही अकबर के पिता के संपर्क में आई थी। अकबर का ननिहाल कश्मीर में है। अकबर दो भाई हैं। वह सबसे बड़ा है, जबकि छोटा भाई व उसकी मां गांव पर ही रहती है। अकबर के घर वालों और गांव में किसी को भी अकबर के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पूर्व गांव के एक दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में अकबर जेल जा चुका है। हालांकि पीड़ित पक्ष से समझौता हो जाने पर वह जेल से बाहर आ गया था।


जमानिया स्टेशन बाजार स्थित एफएमसीजी प्रोडक्ट की एजेंसी पर वह काम करता था। हाल के दिनों में वह कहां था, इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। डेढ़ वर्ष पूर्व जमानिया थाना क्षेत्र के देवैथा गांव के एक मुस्लिम युवक को भी एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed