{"_id":"5c41a12bbdec227365148576","slug":"tent-city-and-hospital-is-ready-for-pravasi-bhartiya-sammelan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में टेंट सिटी तैयार, इतने बेड का अस्पताल रखेगा सेहत का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में टेंट सिटी तैयार, इतने बेड का अस्पताल रखेगा सेहत का ख्याल
Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
ऐढे गांव में बनी टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासियों के प्रवास के लिए बनारस में बनी टेंट सिटी को तैयार कर लिया गया है। आज से टेंट सिटी में रिसेप्शन सहित विभागों के कार्यालय शुरू हो गए। टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम में बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। टेंट सिटी में आठ बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया गया है।
इसमें जांच, दवा, एंबुलेंस सहित अन्य आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी। आकस्मिक स्थिति में मरीजों को बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल के साथ ही बाबतपुर के पास एक निजी अस्पताल में रेफर किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है।
शहर को तीन जोन में बांटकर जोनल हेल्थ नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि टेंट सिटी में बने अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉनीटर, कार्डियेक मॉनीटर, वेंटिलेटर, एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड आदि जांच की सुविधाओं के साथ दवाएं भी रहेंगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उच्चाधिकारी भी आएंगे, इसे देखते हुए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित 20 से अधिक एंबुलेंस लगाई गई हैं। शहर के ब्लड बैंकों में विभिन्न ग्रुप का रक्त आरक्षित करने को कहा गया है।
तीन शिफ्ट में काम करेंगे चिकित्सक
टेंट सिटी और ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में फिजीशियन, पीडियाट्रिशियन, ऑप्थेल्मोजिस्ट, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन और पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन तैनात रहेंगे। ये तीन शिफ्टों में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक, दूसरी दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक और तीसरी रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक होगी।

चार दिन में प्रवासियों की समस्याएं निपटाएगी सरकार
शासन ने प्रवासी भारतीय दिवस समारोह से पहले प्रवासी भारतीयों की लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई और 21 जनवरी से पहले प्रवासी भारतीयों की समस्याओं का निस्तारण कराने की कोशिश शुरू कर दी गई। साथ ही एनआरआई विभाग ने प्रवासियों की शिकायत के ऑनलाइन निवारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में किसी भी असहज स्थिति से बचने के लिए प्रदेश सरकार प्रवासियों के परिवार और संबंधियों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में जुटी है। मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रवासी भारतीयों के पैतृक निवास पर रहे परिवार और अन्य संबंधियों के साथ दुर्व्यवहार, पैतृक संपत्ति पर अनधिकृत कब्जे, अवैध उत्प्रवासन और पैसा जमा कर फ्लैट पर कब्जा न दिए जाने की जिले स्तर पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा गया है कि सम्मेलन से पहले नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समस्याएं निस्तारित करा दी जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी असहज स्थिति से बचा जा सके। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों को सूचीबद्ध कर नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। इनके निस्तारण के लिए कार्रवाई की जा रही है।

चिकित्सा और आध्यात्म पर चर्चा करेंगे प्रवासी
वैसे तो पांच हजार प्रवासी आ रहे हैं जो काशी आतिथ्य के माध्यम से लोगों के घर और टेंटों के अलावा होटलों में रुक रहे हैं। इसमें 30 प्रवासी भारतीय ऐसे हैं जो कांची शंकराचार्य मठ में रुकेंगे। उनके लिए भक्त निवास में व्यवस्था की गई है। यहां वे आध्यात्म और चिकित्सा पर चर्चा करेंगे।
हरिश्चंद्र घाट स्थित कांची शंकराचार्य मठ में प्रबंधक वीएस सुभ्रमण्यम मणि ने बताया कि भक्त निवास में 30 कमरे बुक किए गए हैं, जिसमें अमेरिका के डॉक्टर, आस्ट्रेलिया, लंदन और मलेशिया से इंजीनियर, वकील और बड़ी कंपनियों के अधिकारी आ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी के साथ एक परिचर्चा कराई जाए और अतिथि तैयार भी हैं, जो आध्यात्म और चिकित्सा पर चर्चा करेंगे।