फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tension remain in campus after heavy outrage at BHU

BHU में बवालः कैंपस में शांति के बाद भी तनाव बरकरार, आईजी रेंज ने लिया जायजा

Thu, 21 Dec 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 21 Dec 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
tension remain in campus after heavy outrage at BHU
बीएचयू गेट पर आईजी रेंज दिपक रतन ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
सर्व विद्या की राजधानी बीएचयू में बुधवार को हुए तांडव के बाद आज भी तनाव बरकरार है। कैंपस के अंदर और बाहर पुलिस व पीएसी की तैनाती है। आईजी रेंज दिपक रतन खुद आज दोपहर बीएचयू पहुंचे और घटनाक्रम का जायजा लिया। बीएचयू में हुए बवाल  के कारण आज कैंपस स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में मरीजों की संख्या कम पहुंचीं। 
विज्ञापन


बता दें कि एक छात्र की गिरफ्तार के विरोध में बीएचयू कैंपस में बुधवार दोपहर बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाया था। गिरफ्तारी के विरोध में मेन गेट पर पथराव के साथ ही कैंपस में जगह-जगह खड़ी मरीजों, तीमारदारों, प्रोफेसरों, डाक्टरों की करीब 100 गाडिय़ों, विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानों, स्टेट बैंक की एटीएम में तोडफ़ोड़ की थी। 
विज्ञापन


आज यहां पर यहां भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। बीएचयू के बाहर पुलिस भीड़ को भी इकठ्ठा नहीं होने दे रही है। कल गुरिल्ला युद्ध की तरह छात्रों ने घटना को अंजाम दिया था। सारा बवाल उस छात्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ जिसपर लूटपाट जैसे मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था। उसकी गिरफ्तारी बुधवार सुबह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद बिड़ला हॉस्टल के छात्र विरोध करने लगें। लंका गेट को बंद कर दिया। सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए. मुंह पर नकाब बांध लिया और जो भी गाड़ियां कैंपस में खड़ीं दिखीं उनपर हमला बोल दिया। 

पहुंचीं पुलिस लेकिन गेट पर ही खड़ी रह गई

tension remain in campus after heavy outrage at BHU
bhu - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन बिना विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुमति के वह अंदर नहीं जाने को तैयार हुए। करीब आधे घंटे बाद छात्रों ने पहले गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, उसके बाद तोडफ़ोड़ करते हुए एमएमवी चौराहा, सर सुंदर लाल अस्पताल गेट, चिकित्सा अधीक्षक आफिस के रास्ते में जो भी वाहन खड़े मिले उसमें जमकर तोडफ़ोड़ किया था।

छात्रों ने मेन गेट पर पथराव के साथ ही कैंपस में जगह-जगह खड़ी मरीजों, तीमारदारों, प्रोफेसरों, चिकित्सकों की करीब 100 गाडिय़ों, विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानों, स्टेट बैंक की एटीएम में तोडफ़ोड़ किया था।

उपद्रवी छात्रों के कारण पूर कैंपस में दहशत का माहौल हो गया था। फिलहाल पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मामले में बुधवार की रात चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने लंका थाने में 15 छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। 

मारपीट के बहाने कैंपस का माहौल बिगाड़ने की थी तैयारी

tension remain in campus after heavy outrage at BHU
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीते सितंबर महीने की तरह ही लंबे समय के लिए बीएचयू परिसर का माहौल एक बार अशांत करने की तैयारी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है।

उच्चाधिकारियों के अनुसार, एससी-एसटी वर्ग के छात्र की पिटाई कर आरोप प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों पर मढ़ने की थी। इसी बहाने परिसर में छात्र हित की आड़ में फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी थी। यह योजना आशुतोष के ही निर्देशन में बनाई गई थी लेकिन राज खुलने के चलते उपद्रवी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। 

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंका थानाध्यक्ष को सिंह द्वार से नरिया गेट तक और विश्वनाथ मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों को चिह्नित किया जाएगा। रात एक बजे तक नौ छात्रों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। एहतियातन परिसर के मुख्य द्वार और नरिया गेट पर फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed