{"_id":"6a0a1869f0caabf4100e1dfe","slug":"tension-over-occupation-of-ramkund-force-takes-charge-varanasi-news-c-20-vns1056-1396192-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामकुंड में कब्जे को लेकर तनाव, फोर्स ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामकुंड में कब्जे को लेकर तनाव, फोर्स ने संभाली कमान
विज्ञापन
वाराणसी। अति प्राचीन रामकुंड अखाड़ा पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख लक्सा पुलिस ने आसपास के थानों की फोर्स बुला ली। दोनों पक्षों के दस्तावेज नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने देखे तथा आगे की कार्रवाई तक शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि एक पक्ष के अनिल कुमार सिंह ने कोर्ट का आदेश दिखाते हुए दावा किया कि यह संपत्ति उनकी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने नगर निगम के कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद दोनों पक्षों को फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और उनके दस्तावेजों की जांच की।
बताया गया कि शनिवार को वट सावित्री पूजन के दौरान से ही दोनों पक्ष अपनी-अपनी संपत्ति बताते हुए कब्जे को लेकर आमने-सामने हैं। दशाश्वमेध के जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि रामकुंड अखाड़ा पर कोर्ट के आदेश से एक व्यक्ति का नाम दर्ज हुआ है। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के दस्तावेज देखे गए हैं और दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है।