{"_id":"5bd2a8c2bdec2269ba10c1ff","slug":"tension-in-varanasi-due-to-broken-wall-of-waqf-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में वक्फ बोर्ड की दीवार तोड़ने का आरोप, देर रात में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में वक्फ बोर्ड की दीवार तोड़ने का आरोप, देर रात में हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
छत्ता द्वार पर पहुंचे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रेड जोन में वक्फ बोर्ड की दीवार तोड़ने का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर रात मुस्लिम समाज के लोगों ने छत्ता द्वार पर विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ इतनी बढ़ गई कि चौक से गोदौलिया के रास्ते पर जाम लग गया। जानकारी मिलते ही नौ थानों की फोर्स के साथ एसीएम तृतीय समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। ध्वस्तीकरण भी रोक दिया गया है।
छत्ता द्वार के आगे रेड जोन में वक्फ बोर्ड की जमीन के बगल में विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए भवन तोड़ने का काम चल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग देर रात भवनों के साथ-साथ वक्फ बोर्ड की जमीन से ईट-पत्थर और मलवा हटाने का आरोप लगाकर छत्ता द्वार पहुंच गए।
थोड़ी ही देर में भीड़ इकट्ठी हो गई और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। भीड़ का कहना था कि ठेकेदार जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। बिना पूछे ही जमीन से ईंट-पत्थर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दलबल के साथ मौके पर एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी और क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बातचीत कर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद मुस्लिम समाज की ओर से मुतवल्ली एजाज मोहम्मद ने चौक थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।