फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tension between two community to cricket dispute

क्रिकेट खेलने के विवाद में दो समुदाय के लोगों में मारपीट से तनाव, पुलिस तैनात

Mon, 04 Dec 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Dec 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tension between two community to cricket dispute
मारपीट में घायल युव‌क - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कन्हई सराय में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो अलग-अलग समुदायों के युवकों में जमकर मारपीट हुई। नो बॉल को लेकर शुरू हुए विवाद में युवक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के तीन लोगों को बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन


तीनों के सिर फट गए। घटना की खबर पाते ही दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुटने लगे। तब तक पहुंची पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में शाम तक दो नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


केशरीपुर गांव के लड़के लोहता के कन्हई सराय के लड़कों के साथ रविवार की दोपहर दीवान शाह मस्तान बाबा की मजार के समीप क्रिकेट मैच खेल रहे थे। मैच जीतने वाले को दो सौ रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो बॉल को लेकर हुआ विवाद

Tension between two community to cricket dispute
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट मैच के दौरान केशरीपुर की टीम बॉलिंग कर रही थी। इसी दौरान नो बॉल को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हो गया। आरोप है कि कन्हई सराय के लड़कों ने केशरीपुर के राजकुमार, सरोज और किशन को रॉड और ईंट से मारकर जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना केशरीपुर गांव पहुंची तो उधर से गांव के काफी लोग कन्हई सराय की तरफ बढ़े। कन्हई सराय के लोग भी सामने आ गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते तूल पकड़ने लगा। घटना की सूचना पर लोहता और रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा।

मौके पर तनाव को देखते हुए लोहता-रोहनिया रोड पर कन्हई सराय और मस्तान बाबा की मजार के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल सरोज की तहरीर पर कन्हई सराय के जहमत और कल्लू सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed