फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tenants will have to charge user

किराएदारांे को भी देना होगा यूजर चार्ज

Sat, 07 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tenants will have to charge user
किराएदारांे को भी देना होगा यूजर चार्ज
शहर के जिन 14 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चल रहा है, उन क्षेत्रों के किराएदारों को भी यूजर चार्ज देना होगा। दरअसल मल्टीस्टोरी या तीन से चार मंजिला भवनों में रहने वाले किराएदार शुल्क नहीं दे रहे हैं। जबकि कूड़ा वहां सबसे अधिक निकल रहा है। 
विज्ञापन


  कूड़ा उठाने वाली निजी संस्था की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मकान मालिक के साथ ही किराएदारों को भी 50 रुपये प्रति महीने के हिसाब से यूजर चार्ज देना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कियाना संस्था के बोर्ड डायरेक्टर शरद ने शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी से मिलकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


बताया कि भेलूपुर वार्ड में नवाबगंज, नरिया, नेवादा, सुंदरपुर, बिरदोपुर, नगवा, रानीपुर, भेलूपुर और वरुणापार जोन में सिकरौल, सरसौली, राजाबाजार, नरायनपुर, शिवपुर और ढिठोरी महाल में डोर टू डोर डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। नियमित रूप से कूड़ा उठाए जाने के बाद भी 15-20 फीसदी ही लोग यूजर चार्ज दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर चार्ज देने के लिए कहने पर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत नरिया, सुंदरपुर, नेवादा इलाके में आ रही है। वजह, इन क्षेत्रों हास्टल, बहुमंजिला भवनों में रहने वाले किराएदारों की संख्या अधिक है। इन क्षेत्रों से कूड़ा भी अधिक निकलता है लेकिन यूजर चार्ज बहुत कम लोग देते हैं।  इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन भी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्‍शन होगा, वहां किरायेदारों को भी यूजर चार्ज देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed