फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ten thousand recruitment in army in up and uttrakhand

यूपी, उत्तराखंड में दस हजार युवा होंगे सेना में भर्ती

Tue, 27 Nov 2012 03:43 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2012 03:43 PM IST
विज्ञापन
ten thousand recruitment in army in up and uttrakhand

अगले साल मार्च तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दस हजार युवाओं की सेना में भर्ती होगी। सितंबर में भर्ती रद्द होने के कारण रिक्त रह गई सीटें भी भरी जाएंगी। साढ़े सत्रह से तेइस साल के आयु वर्ग के युवक भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें अब प्रशासनिक उपेक्षा आड़े नहीं आएगी।

विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भर्ती में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। ये बातें उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के सेना भर्ती निदेशक ब्रिगेडियर एसएस धंकड़ ने सोमवार को वाराणसी भर्ती कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सेना में सबसे अधिक साढ़े सत्रह प्रतिशत भर्ती यूपी से होती है।
विज्ञापन


वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय का क्षेत्र सबसे बड़ा है। तालमेल की कमी की वजह से सितंबर में वाराणसी में प्रस्तावित सेना भर्ती रद्द करनी पड़ी थी। इसे गंभीरता से लिया गया है। 30 अक्तूबर को आर्मी कमांडर ले. जनरल अनिल चैत समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक हुई थी। कहा कि वह खुद बैठक में थे। इसमें समस्याओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को दिशानिर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से ही इटावा में सफल भर्ती हुई। कानपुर, अमेठी और कन्नौज की भर्ती के बाद जनवरी के अंत में गाजीपुर में पूर्वांचल के युवाओं की भर्ती होगी। इसमें बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और गाजीपुर जिले हिस्सा लेंगे। जरूरत के हिसाब से सेना भर्ती कार्यालय को स्टाफ उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस, प्रशासन, और क्षेत्रीय लोगों की मदद से ही सफल भर्ती संभव है। कहा कि अप्रैल 2012 से मार्च 2013 तक सेना को यूपी और उत्तराखंड से दस हजार भर्ती करनी है।

रिटायर्ड सैन्यकर्मी भी कर रहे दलाली
सेना भर्ती में सबसे अधिक दलाली पूर्वी उत्तर प्रदेश में होती है। यहां के लोग आसानी से दलालों के बहकावे में आ जाते हैं। जबकि पारदर्शी व्यवस्था के बीच सेना का अफसर भी अपने घर के युवक की भर्ती नहीं करा सकता। रिटायर्ड सैन्यकर्मी भी दलाली कर रहे हैं। ऐसे दलालों पर सेना सख्त कार्रवाई करेगी। ये बातें यूपी और उत्तराखंड के सेना भर्ती निदेशक ब्रिगेडियर एसएस धंकड़ ने कहीं।


उन्होंने कहा कि दलालों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कड़ी मेहनत से ही सेना में भर्ती संभव है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ रिटायर्ड सैन्यकर्मियों की भी शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे लोगों के धोखे में लोग आसानी से आ जाते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो सेना भर्ती के दलालों का रैकेट पूर्वांचल में काम कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व लोगों ने शहर में एक फर्जी कर्नल को पकड़ा था। आटो चालक खुद को कर्नल बताकर कई लोगों के रुपये हड़प कर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed