फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten new corona infected were found in the district, now 24 active cases

Varanasi News: जिले में दस नए कोरोना संक्रमित मिले, अब 24 सक्रिय मामले

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ten new corona infected were found in the district, now 24 active cases
जिले में मंगलवार को सर्वाधिक दस नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन ऐसे हैं, जो संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इससे स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। सीएमओ ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नए संक्रमितों में बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं, महामना कैंसर संस्थान नरिया की एक युवती भी शामिल है। मार्च से अब तक 34 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 24 सक्रिय मरीज हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। सोमवार को पांच कोरोना मरीज मिले थे, जबकि मंगलवार को संख्या बढ़कर दस पहुंच गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि सोमवार को बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राएं संक्रमित हुई थीं। उनके संपर्क में आने वाली छात्राओं की जांच कराई गई तो 21 और 20 वर्षीय दो छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में पिछले दिनों आए संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेनियाबाग में 31 वर्षीय युवती, नाटी इमली में 29 वर्षीय युवक, महामना कैंसर संस्थान नरिया में स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली 28 वर्षीय युवती, श्रीनगर काॅलोनी पहड़िया में 50 वर्षीय, सुंदरपुर उपकार हॉस्पिटल में 67 वर्षीय, सिगरा में 26 वर्षीय और लंका में 77 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed