{"_id":"61384ec8d14282438844d0b6","slug":"ten-asha-workers-service-will-end-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दस आशा कार्यकत्रियों की सेवा होगी समाप्त, सीएमओ ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दस आशा कार्यकत्रियों की सेवा होगी समाप्त, सीएमओ ने दिया निर्देश
Wed, 08 Sep 2021 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:19 PM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि चेतावनी के बाद भी इनके कार्य में सुधार नहीं होने पर ही सेवा समाप्ति का पत्र जारी करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में दस आशा कर्मियों की सेवा होगी समाप्त।
विस्तार
वाराणसी में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने अलग-अलग ब्लॉक के आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। मंगलवार को आशा संगिनी और आशा कार्यकत्रियों द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर आशा कार्यकत्रियों को उनके पद से हटाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई बार चेतावनी के बाद भी इनके कार्य में सुधार नहीं होने पर ही सेवा समाप्ति का पत्र जारी करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन