{"_id":"5a2810324f1c1bce408bb642","slug":"temporary-path-for-sand-mining-drain-in-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन के लिए बनाया गया अस्थायी रास्ता बहा, सोन नदी की बीच धारा में फंसे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू खनन के लिए बनाया गया अस्थायी रास्ता बहा, सोन नदी की बीच धारा में फंसे ट्रक
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
नदी में फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में बालू के खनन के लिए सोन नदी में अस्थायी रास्ता बनाया गया था। मंगलवार रात रास्ते के अचानक बह जाने से दो ट्रक बीच नदी में फंस गए। कुछ अन्य मशीनें भी पानी में फंस गई लेकिन उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो ट्रक बुधवार को दोपहर बाद तक नदी में फंसे रहे।
जिले में सोन नदी में हर्रा गांव के रोगही टोला में बालू खनन के लिए बनाया गया अस्थायी रास्ता वाण सागर और ओबरा डैम से अचानक पानी छोड़ने से बह गया। अस्थायी रास्ते से बालू लादकर लौट रहे दो ट्रक नदी की बीच धारा में फंस गए। पानी भरने से बालू साइड पर फिलहाल खनन बंद हो गया है।
आगरा से भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन को नगवां ब्लॉक के बरहमोरी में बालू खनन का पट्टा मिला है। मंगलवार की रात कोन थाना क्षेत्र के हर्रा ग्राम पंचायत के रोगही टोला में दूसरी साइड से सोन नदी पर अस्थायी रास्ता से बालू परिवहन हो रहा था।
विज्ञापन
इसी रास्ते से ट्रक नदी में बालू लादने के लिए गए थे। रात करीब डेढ़ बजे नदी में पानी बढ़ गया और बहाव तेज हो गया। इससे अस्थायी रास्ता बह गया। बालू लादने गए तीन-चार ट्रक नदी की धारा में फंस गए।

ओबरा डैम का फाटक खोलने से बढ़ गया पानी
बालू खनन
- फोटो : File Photo
बताया जाता है कि एक दिसंबर को वाण सागर और मंगलवार की रात ओबरा डैम का फाटक खोलने से नदी में पानी बढ़ गया। वहीं ओबरा डैम प्रखंड के जेई मुन्ना राम ने बताया कि डैम का फाटक नहीं खोला गया है। जो भी पानी जा रहा है, वह जेनरेशन का है।
उधर, खान विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला ने कहा कि पानी बढ़ने से फिलहाल बालू खनन बंद है। लेखपाल ने पूरी रिपोर्ट अधिकारियों को दी है। अभी दो ट्रक फंसे हैं।
बता दें जून में पीएनसी कंपनी के लोगों ने सोननदी की धारा रोककर अस्थायी रास्ता बना दिया था। पीएनसी कंपनी के प्रदीप जैन के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। नवंबर में भी कंपनी पर खान विभाग ने 40 लाख का जुर्माना लगाया था।