फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temporary hospital set up, work on laying oxygen pipeline

अस्थायी अस्पताल का ढांचा तैयार, ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने पर काम

Thu, 29 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temporary hospital set up, work on laying oxygen pipeline
वाराणसी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में बन रहे 1000 बेड के अस्थायी अस्पताल का काम तेजी से चल रहा है। आधारभूत ढांचा खड़ा करने के बाद ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। साथ ही बेड की जरूरत सहित अन्य काम भी चल रहे हैं। मई के पहले सप्ताह से यहां मरीज भर्ती होंगे। डीआरडीओ की मदद से ही मरीजों का इलाज किया जाएगा। हर बेड पर ऑक्सीजन, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग रूम होगा। मरीजों के परिजनों के लिए वेटिंग रूम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 कंट्रोल रूम से रेफर होकर आने वाले गंभीर मरीजों को ही यहां भर्ती किया जाएगा। इधर बुधवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने की तैयारी
अस्थायी अस्पताल में डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिजीशियन, एनएसथीसिया विशेषण, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि सेना के रिटायर चिकित्सक भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed