फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temples and monasteries Sohar songs captivating tableaux in homes and celebrations Janmashtami

सोहर से गूंजे मठ-मंदिर: जन्माष्टमी पर घरों में आकर्षक झांकियां, देर रात तक उत्सव; बच्चे बने राधा-कृष्ण

Sat, 05 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 05 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

आजमगढ़ में रात 12 बजते ही मंदिरों और घरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। आकर्षक झांकियों के साथ भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर जन्माष्टमी के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और देर रात तक उत्सव मनाया।

विज्ञापन
Temples and monasteries Sohar songs captivating tableaux in homes and celebrations Janmashtami
आजमगढ़ में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का पूजन करते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कान्हा के बाल स्वरूप की मनमोहक प्रतिमाओं को सजाकर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और भजन संध्या का दौर शुरू हो गया। चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। शाम को मंदिरों में विशेष सजावट की गई। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी। बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह रहा। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। सभी थानों और पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन किया गया। परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजते ही मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर नए वस्त्र और आभूषण पहनाए। माखन-मिश्री, फल और मिठाइयों का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी प्रमुख मंदिरों और आयोजन स्थलों पर मुस्तैद रही।

फूलपुर कस्बा और ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने आरती की। महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत किया। कोतवाली परिसर, नागाबाबा मंदिर, शंकर तिराहा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

सरायमीर में श्री ठाकुर द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण के भव्य झांकी का दर्शन कराया गया। मंदिर और सभी मूर्तियों का भव्य शृंगार किया गया था। इसमें छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।,नगर व दूरदराज से आए लोगों ने अपने बच्चों के साथ लड्डू गोपाल का दर्शन किया।

महाराजगंज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा गया। मंदिरों को झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। हनुमान गढ़ी, पुराना चौक, राम जानकी मंदिर, बजरंग चौक और थाना महाराजगंज में भजन कीर्तन होता रहा।

अहरौला। दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा के आश्रम गहजी महिपालपुर में बाल संत शुभम दास के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर मंगल गीत और सोहर गाकर खुशी जाहिर किया। कल्होरा धाम में भव्य रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एके सिंह के देखरेख में मनाया गया। थाना परिसर में स्थित मंदिर को भी रंग-बिरंगी झालरों गुब्बारों से सजाया गया था।

भजनों से वातावरण हो गया भक्तिमय
फूलपुर कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक पूजा चली। इस दौरान कस्बा की मशहूर मां दुर्गा कीर्तन मंडल द्वारा भजन-कीर्तन हुआ तो कान्हा के जन्म पर खुशियां मनाई गईं। ठाकुरजी को प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही, मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन गायक मनोज कुमार और साथियों ने मशहूर भजन, दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अखिया प्यासी रे प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही राधा-कृष्ण और गोपियों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed