फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temple mahant climb on tree in varanasi

बनारसः गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़े इस मंदिर के महंत, मचा हड़कंप

Thu, 06 Sep 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Sep 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Temple mahant climb on tree in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
बनारस में उस समय पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए जब एक मंदिर के मंहत गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ गए। गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़े बाबा को मनाने में प्रशासन के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


चौबेपुर में उमरहां बाजार के पास दैत्रावीर बाबा का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर वाराणसी से गोरखपुर तक बनाई जा रही एन एच 29 के बीच पर में पड़ रहा था। बुधवार की दोपहर कंपनी के कर्मचारी दुर्गा मंदिर का चबूतरा तोड़ने लगे। इसका महंत नागा तूफान गिरी विरोध करने लगे।
विज्ञापन


जब प्रशासन के लोग नहीं माने तो वह मंदिर के पास पीपल की डाल पर गमछे से फंदा लगाकर बैठ गए। मौके पर एसडीएम सदर संजीव कुमार, नायब तहसीलदार बन्दना मिश्रा, चौबेपुर थानाध्यक्ष ओमनारायण सिह ने काम रोकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नागा तूफान गिरी ने बताया कि हाईकोर्ट का निर्णय है कि 2011 के बाद के मंदिर तोड़े जाएंगे। प्राचीन मंदिर इसमें नहीं आता है। उन्होंने प्रशासन को मंदिर तोड़े जाने पर चेतावनी दी। लोगों ने बगल में पहले दैत्रावीर बाबा का मंदिर की स्थापना कर मंदिर हटाने की मांग की।


महंत नागा बाबा ने फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी। गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़े बाबा को मनाने में प्रशासन को पसीने छूट गए। एसडीएम के समझाने के बाद करीब दो घंटे बाद बाबा पेड़ से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed