फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temple liberation campaign will proclaim Hindu nation in every village: Pingle

मंदिर मुक्ति अभियान से होगा गांव-गांव में हिंदू राष्ट्र का उद्घोष : पिंगले

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Temple liberation campaign will proclaim Hindu nation in every village: Pingle
आज के समय संपूर्ण देश में जिस तरह से हिंदू राष्ट्र की चर्चा हो रही है, उस प्रकार से हिंदू राष्ट्र के विरोध में दुष्प्रचार भी किया जा रहा है। हम विशुद्ध सनातन धर्म पर आधारित रामराज्य की व्यवस्था के पक्षधर हैं। आनेवाले समय में गांव-गांव में हिंदू राष्ट्र की मांग का उद्घोष के लिए अभियान चलाना है। यह कहना है हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगले का। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र में धर्मनिष्ठ राजकर्ता चाहिए और उसे भी राजकार्य करने के लिए धर्मोपयोगी मार्गदर्शन करने की व्यवस्था चाहिए।
विज्ञापन

वह हिंदू जनजागृति समिति की ओर से शनिवार को सारनाथ में आयोजित दो दिवसीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन का शुभारंभ के बाद अखिल भारतीय विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए अलग संविधान बनना चाहिए। भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही विश्व के किसी भी भाग में स्थित हिंदुओं के समस्याओं का निराकरण होगा। विश्व के किसी कोने में अगर हमारा हिंदू भाई बहन दुखी रहता है तो वह दुख हमें भी होना चाहिए, उसकी रक्षा के लिए हमें समर्पित रहना चाहिए। मंदिरों की सुरक्षा एवं सरकारीकरण से मुक्ति के लिए ‘मंदिर-न्यास परिषद’ निर्माण करने का आह्वान हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल ने किया। अधिवेशन में हिंदू जनजागृति समिति के प्रेरणास्रोत डॉ. जयंत आठवले द्वारा प्रेषित शुभ संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद संतों ने सनातन पंचांग एंड्राॅयड पंचांग 2024 का विमोचन किया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, बंगाल, दिल्ली एवं नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed