{"_id":"5e1f5e8a8ebc3e4ae2584b43","slug":"temperature-mercury-dropped-in-varanasi-due-to-icy-winds-cold-winter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से बारिश होने के बाद बदलेगा मौसम और बढ़ेगी ठंड, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बारिश होने के बाद बदलेगा मौसम और बढ़ेगी ठंड, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में कल से हो सकती है बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से पछुवा हवा चलने के बाद बुधवार से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। लगातार दूसरे दिन दिन में बादलों की लुकाछिपी जारी रही तो शाम को घना कोहरा भी छा गया, इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और वार्म फ्रंट की वजह से बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मकर संक्रांति की सुबह लगा कि धूप होगी लेकिन आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धूप तो नहीं हुई लेकिन हवा चलने की वजह से ठंड अधिक रही।
विज्ञापन
इधर शाम होते ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। इस बीच तापमान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन धूप न निकलने से मंगलवार की तुलना में बुधवार को गलन भी अधिक रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की आशंका है। इस वजह से तापमान में भी कमी आएगी।