{"_id":"5d5715d18ebc3e89b17a5291","slug":"tempal-varanasi-news-vns4784479120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपरिवार झूला झूले काशी पुराधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपरिवार झूला झूले काशी पुराधिपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन की पूर्णिमा पर बाबा विश्वनाथ ने भक्तों को झूले पर दर्शन दिया। पूर्णिमा पर काशी पुराधिपति के सपरिवार दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सावन के अंतिम दिन भक्तों ने बाबा को माला-फूल और जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में बाबा को झूला झूलाकर पुजारियों ने पुण्य कमाया तो वहीं भक्त भी अपने आराध्य के झूलनोत्सव के साक्षी बनकर हर्षित हुए।
गुरुवार की शाम को महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास पर बाबा विश्वनाथ, मां पार्वती, गणेश और कार्तिक की पंचबदन रजत प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात पंचबदन प्रतिमा और शाही झूले को महंत आवास से मंदिर प्रांगण में लाया गया और भव्य शृंगार किया गया। आरती के उपरांत काशी पुराधिपति को परिवार के साथ झूले पर विराजमान कराया गया। पुजारियों ने धूमधाम से बाबा को झूला झूलाकर झूलनोत्सव मनाया। बाबा की इस भव्य झांकी को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा है। रात्रि में समस्त परिवार की आरती उतारी गई। बाबा की नयनाभिराम झांकी को देख भक्त भाव विभोर होते रहे। मंदिर का कपाट बंद होने तक बाबा का दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।