फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Telangana students got excited after seeing the stupas, visited Kabir Math

Varanasi News: स्तूपों को देख उत्साहित हुए तेलंगाना के छात्र, कबीर मठ के किए दर्शन

Thu, 30 Nov 2023 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Telangana students got excited after seeing the stupas, visited Kabir Math
बीएचयू में युवा संगम के तीसरे चरण के लिए तेलंगाना से आए 50 छात्रों का दल बुधवार को सारनाथ पहुंचा। इतिहास की जानकारी लेने के बाद वह धमेख, चौकड़ी सहित अन्य स्तूपों को देख छात्र और शिक्षक उत्साहित हो गए। छात्रों ने कबीरचौरा मठ में संत कबीर के दर्शन किए।
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत छात्र सबसे पहले तिब्बती मंदिर पहुंचे। इसके बाद सारनाथ संग्रहालय में रखी मूर्तियों, खोदाई में निकले अवशेषों को देखा। नोडल अधिकारी डॉ. नंदलाल के मार्गदर्शन में तिब्बत अध्ययन संस्थान पहुंचे। केंद्रीय तिब्बती पुस्तकालय की झलक देखी और साहित्य, ग्रंथों की जानकारी ली। कुलपति डॉ. वांगचुक दोरजी नेगी की मौजूदगी में टीम का जोरदार स्वागत किया गया। बीएचयू के तेलुगु संकाय से प्रोफेसर मूर्ति, स्वयंसेवक सुशांत, सुनीता चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनारस संगीत घराने की गलियों में घूमे छात्र
तेलंगाना से आए छात्र बुधवार को बनारस संगीत घराने की गलियों में गए। उत्तर भारतीय शास्त्रीय कला और संगीत के कलाकारों के बारे में जानकारी ली। कबीर मठ में प्रो. राजेश्वर आचार्य ने जलतरंग की प्रस्तुति दी। कबीर के दोहे की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति को भी सुना। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रो. वीएन मिश्रा, प्रो. एनवी चलपति राव, प्रो. जेके रॉय, प्रो. पीवी राजीव, प्रो. पीएस राणा, प्रो. नीलम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed