{"_id":"63f5d2ce03db405bed02c0aa","slug":"telangana-s-youth-was-found-in-mirzamurad-police-handed-over-to-family-members-wife-said-how-to-reach-here-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: तेलंगाना का युवक मिर्जामुराद में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा, पत्नी बोली- यहां कैसे पहुंचे ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: तेलंगाना का युवक मिर्जामुराद में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा, पत्नी बोली- यहां कैसे पहुंचे ?
Wed, 22 Feb 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:01 PM IST
सार
युवक मानसिक रूप से कमजोर है जो तेलंगाना से बनारस आया था और रास्ता भटक कर मिर्जामुराद आ पंहुचा। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामजीत सिंह पटेल ने उसके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया। युवक के मिर्जामुराद में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
तेलंगाना का युवक मिर्जामुराद में मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार दिन पहले मिर्जामुराद क्षेत्र में दक्षिण भाषी भाषा बोलने वाला युवक भटक रहा था। जिसे संदिग्ध मानकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मिर्जामुराद पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में युवक की पहचान कृष्णा पुत्र गंगाराम निवासी धनुर वी बुजुर्ग अलीलाबाद तेलंगाना के रूप में हुई।
युवक मानसिक रूप से कमजोर है जो तेलंगाना से बनारस आया था और रास्ता भटक कर मिर्जामुराद आ पंहुचा। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामजीत सिंह पटेल ने उसके पास से मिले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया।
युवक के मिर्जामुराद में होने की जानकारी दी। इधर चार दिन बाद बुधवार को युवक की पत्नी और युवक का भाई तरुण मिर्जामुराद थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उक्त युवक को सुपुर्द कर दिया। युवक अपने पत्नी व भाई के साथ प्रसन्न होकर तेलंगाना के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि 17 दिन पहले तेलांगाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर खोजबीन की जा रही थी। उसने बताया कि पति कृष्णा प्रायः काशी दर्शन की चर्चा करता रहता था। भटकते कैसे काशी चला आया इसकी जानकारी नहीं है।