फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tejveer of Kashi won bronze in All India Police Wrestling

Varanasi News: अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती में काशी के तेजवीर ने जीता कांस्य

Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tejveer of Kashi won bronze in All India Police Wrestling
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में गौरा कला निवासी तेजवीर ने कांस्य पदक जीता है। हरियाणा में हुई अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती के 70 किलो भारवर्ग में वीरलोरिक व्यायामशाला के कुश्ती खिलाड़ी ने यह सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय मुकाबले में यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने पर क्षेत्रवासियों ने उनके घर जाकर बधाई दी। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह यादव ने बताया कि तेजबीर अबतक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल सात पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वे प्रयागराज में तैनात हैं। उनके पिता क्षमा पहलवान भी राज्य स्तरीय कुश्ती में कई पदक जीत चुके हैं। तेजवीर ने अपने पिता की देखरेख में वीर लोरिक व्यायामशाला में कुश्ती के दांव पेच सीखे। तेजवीर ने अपने पिता से कुश्ती के दांव पेच सीख यह उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा में पदक जीतने की जानकारी पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि उन्होंने मेहनत और लगन ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed