फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager raped on the pretext of marriage, left at home if pregnant

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो घर पर छोड़ा

Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped on the pretext of marriage, left at home if pregnant
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि बीते जुलाई माह में उसकी नाबालिग पुत्री को टघरौली गांव का युवक बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुत्री के गर्भवती होने पर अगस्त माह में आरोपी युवक और उसके परिजन उसे बलिया ले आए। कोई शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को घर भेज दिया। मां ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसपी से की गई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता, चाचा व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह रोड मंटू राम ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed