फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager kidnapped from home for mobile theft, beaten with rod and taken to police station, dies

Varanasi News: मोबाइल चोरी में किशोर को घर से उठाया रॉड से पीटकर पुलिस चाैकी पहुंचाया, माैत

Mon, 30 Mar 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped from home for mobile theft, beaten with rod and taken to police station, dies
मोबाइल चोरी के शक मे किशोर की पीटकर हत्या हास्पिटल मे छोड़कर भाग निकले सोनू की मां सहित लोग रो
रोहनिया (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के पंडितपुर में शनिवार की रात सोनू अली (16) की मोबाइल चोरी के आरोप में रॉड और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पंडितपुर-बाईपास मार्ग स्थित आरोपी रमेश की कबाड़ की दुकान के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मां शहाना की तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश उर्फ बबलू पटेल, रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आजाद अली और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। रमेश उर्फ बबलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां का आरोप है कि आरोपियों ने सोनू को जबरन घर से उठाया और पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचा दिया। बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

पंडितपुर निवासी सोनू अली शनिवार की रात अपने घर पर था। इस बीच घमहापुर निवासी रमेश उर्फ बबलू पटेल अपने दोस्तों रवि पटेल, रोहित, गोविंद, गौरव पाल, आजाद अली व अज्ञात के साथ सोनू के घर पहुंचा और उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगा। सोनू की मां शहाना ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सोनू को भदवर पुलिस चौकी ले जाने की बात कही और जबरन घर से उठा ले गए। डर के नाते पीछे से भागकर गई। देखा कि आरोपी सोनू को चौकी पर नहीं ले गए। अंडरपास से पंडितपुर पेट्रोल पंप की तरफ ले गए और वहां रॉड, लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। इससे सोनू की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लेकर भदवर पुलिस चौकी गए और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू की मां के अनुसार, बेटे की हालत गंभीर देख पुलिसकर्मियों ने पहले अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। भदवर स्थित निजी अस्पताल में सोनू को ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही अन्य आरोपी भाग निकले। मां ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात पुलिस ने मदद नहीं की और आरोपियों को भागने का मौका दे दिया। हत्या की इस वारदात के बाद एडीसीपी नीतू और रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा ने भी थाने से जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में सोनू अली को आरोपियों ने पकड़ा और उसकी पिटाई की थी। भदवर चौकी पर दोनों पक्षों ने रात के समय सुलह-समझौता भी कर लिया था। सोनू की मौत के बाद परिजनों ने दोबारा तहरीर दी जिस पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के मामले में आरोपी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed