फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager dies struck by lightning seven others including couple suffer burns in Sonbhadra referred

बिजली गिरने से किशोर की मौत: सोनभद्र में दंपती समेत सात झुलसे, मेडिकल कॉलेज रेफर; सभी का उपचार शुरू

Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM IST
सार

सोनभद्र के सदर सर्किल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं दंपती समेत सात लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Teenager dies struck by lightning seven others including couple suffer burns in Sonbhadra referred
अस्पताल के बाहर माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामगढ़ सदर सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत सात लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किचार गांव निवासी राम आनंद का पुत्र मयंक (16) और मंगरु का पुत्र जितेंद्र (15) घर से करीब 100 मीटर दूर ग्राम सभा बेलौड़ी पश्चिम पट्टी स्थित तालाब के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दोनों किशोर झुलस गए। परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों को पीएचसी चतरा ले गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के दुपटिया गांव निवासी रामलाल (38), उनकी पत्नी संगीता (33), बैजनाथ गांव निवासी दीपक (18) और राजन (19) भीखमपुर गांव में एक खेत में धान की निराई कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चारों झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया गया।

तीसरी घटना मांची थाना क्षेत्र के काशी गांव में हुई। यहां सोनिया (62) और रीता (32) घर से कुछ दूरी पर खेत में छावनी के नीचे बैठी थीं। अचानक बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed