{"_id":"5d0b23a08ebc3e399b56af1b","slug":"teenage-body-found-on-railway-track-police-said-murder-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 20 Jun 2019 11:57 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रेल पटरी पर एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के महुआपुर निवासी अमित कुमार पाठक (17) पुत्र दीनानाथ पाठक का शव रेल पटरी पर गुरुवार सुबह मिला। रेलवे विभाग ने शव को ट्रैक से नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
इधर सूचना पा कर परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर शव की पहचान किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की छानबीन की तो अमित के सिर पर में गंभीर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
इस आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए तहकीकात कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर के आगे की कार्रवाई करेगी।